International: अमेरिका और कनाडा ने रुस के ऊपर से अवलोकन उड़ान शुरु की

अमेरिका और कनाडा ने ओपन स्काई संघि के तहत रुस के हवाई क्षेत्र से सोमवार को अवलोकन उड़ान की शुरुआत की। रुस के राष्ट्रीय परमाणु न्यूनीकरण केंद्र के मुखिया सर्गेई रेज़्कोव ने इसकी जानकारी दी।

Updated : 16 September 2019, 2:57 PM IST
google-preferred

मॉस्को:अमेरिका और कनाडा ने ओपन स्काई संघि के तहत रुस के हवाई क्षेत्र से सोमवार को अवलोकन उड़ान की शुरुआत की। रुस के राष्ट्रीय परमाणु न्यूनीकरण केंद्र के मुखिया सर्गेई रेज़्कोव ने इसकी जानकारी दी।
रेज़्कोव ने रुस के रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक समाचार पत्र को दिए एक साक्षात्कार में कहा अमेरिका और कनाडा ने ओपन स्काई संघि के तहत रूस के हवाई क्षेत्र के ऊपर से एक अवलोकन उड़ान भरी।
रेज़्कोव के अनुसार रुस भी इस अवधि में बेनेलक्स और पुर्तगाल के क्षेत्रों में अवलोकन उड़ान भरेगा।

यह भी पढ़ें: Saudi Arabia तेल संयंत्रों पर हमले के बाद अब अरब ने की तेल उत्पादन में 50 प्रतिशत कटौती

ओपन स्काई संघि के जरिए यह देश सैन्य बलों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के उद्देश्य से अवलोकन उड़ान के जरिए हवाई निगरानी कर सकेंगे। सैन्य गतिविधियों की पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए शुरु किए गए इस कार्यक्रम में 30 से अधिक देश शामिल हैं। (वार्ता)

Published : 
  • 16 September 2019, 2:57 PM IST