
लखनऊ: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) परीक्षा-2023 दिनांक 11-02-2024 को प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गयी थी। परीक्षा प्रारम्भ होने से पूर्व ही प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने शिकायत मिलने पर उ०प्र० शासन द्वारा निरस्त कर दिया गया और प्रश्नपत्र लीक प्रकरण की सम्पूर्ण जाँच एसटीएफ उप्र को दे दी गई। एक वर्ष से फरार चल रहे वांछित अभियुक्तों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त हुई। जिसके लिए उपनिरीक्षक श्री मनोज कुमार और उनकी टीम को मुगलसराय चंदौली भेजा गया और वांछित अभियुक्तों गिरफ्तार कर लिया गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, पूछताछ पर नमन शाम्बरी ने बताया कि राजीव नयन मिश्रा वर्ष 2014 से उसके घर के पड़ोस में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करता था। वर्ष 2021 में मकान बदलकर भारत नगर में रहने लगा था। उसके माध्यम से इसकी मुलाकात सुभाष प्रकाश से हुई थी। उन लोगों ने बताया था कि हम लोग परीक्षाओं का पेपर आउट कराते हैं और कहा कि पेपर आउट करा लेंगे तो तुमको भी देंगे। बदले में तुम्हें 10-12 लाख रुपए की व्यवस्था करनी पड़ेगी उसके बाद मेंस परीक्षा का भी पेपर देंगे। नमन इस बात पर यह तैयार हो गया।
इसके लिए कुछ पैसे इसने सुभाष प्रकाश के अकाउंट में ट्रांसफर किया था। दिनांक 09-02-2024 को राजीव नयन मिश्रा और सुभाष प्रकाश ने UPPSC RO/ARO का आउट पेपर व्हाट्सएप पर इसको भेजे थे। दिनांक 11-02-2024 को आगरा सेंटर पर परीक्षा दिया। परीक्षा में वही प्रश्न आए थे जो राजीव ने मोबाइल पर भेजा था। पेपर के कुछ दिनों बाद जानकारी हुई कि राजीव नयन मिश्रा और सुभाष प्रकाश तथा उनके साथियों को पुलिस ने पकड़ लिया। जिसके बाद यह अपने फोन से सब कुछ डिलीट कर दिया और छिपकर इधर उधर छिपकर रह रहा था।
वहीं शाहिद सिद्दीकी ने पूछताछ में बताया कि सुभाष प्रकाश से उसकी मुलाकात वाराणसी में हुई थी। उसने बताया कि वह और उसके साथी परीक्षाओं का पेपर आउट कराते है। प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा का भी पेपर आउट करवाकर देने को कहा था। सुभाष प्रकाश के कहने पर यह तैयार हो गया और एडवांस के रूप में करीब एक लाख रुपए नकद और एक ब्लैंक चेक लिया था। उसने गारंटी के तौर पर हाई स्कूल, इन्टरमीडिएट तथा बी०ए० की मार्कशीट आदि भी लिया था। उसके पश्चात उसने विवेक उपाध्याय का मोबाइल नंबर दिया जिसने इसे भोपाल बुलाया। दिनांक 09-02-2024 को सुबह 8.00 बजे यह भोपाल पहुंचा जहां से वह लोग इसे होटल कमल पैलेस, आनंद नगर बुलाया। वहाँ पर सुभाष प्रकाश, विवेक उपाध्याय तथा अन्य बहुत सारे लड़के मौजूद थे, जो RO/ARO 2023 का प्रश्न पत्र एवं हल प्रश्नोत्तर पढ़ने आये थे। दिनांक 09-02-2024 की रात अपने घर वापस चला आया तथा दिनांक 11/2/2024 को परीक्षा दिया जिसका केन्द्र केन्द्रीय विद्यालय चंदौली में दिया।
Published : 10 April 2025, 6:15 PM IST
Topics : Dynamite News Kendriya Vidyalaya Chandauli Naman paper leak Rajiv Nayan Mishra RO ARO exam Shahid Siddiqui Subhash Prakash UPPSC UPPSC RO ARO 2023