
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में शीतलहर और ठंड का कहर जारी है। प्रदेश के 40 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश, ओले, और घने कोहरे के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक घने कोहरे और ठंड के बने रहने की चेतावनी दी है।
बारिश और ओले की संभावना
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, मेरठ, बागपत, शामली, गाजियाबाद, मथुरा, अलीगढ़ समेत कई जिलों में हल्की बारिश और ओले गिरने की संभावना है। ठंडी हवाओं और कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो रही है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है।
ठंड से मौतों का सिलसिला
शीतलहर के चलते उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 11 लोगों की मौत हुई है।
महोबा: 3 मौतें
बांदा और चित्रकूट: 1-1 मौत
कानपुर देहात: 2 मौतें
कानपुर शहर: 3 मौतें
बरेली: 1 मौत
आज बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना भी जताई है। इसके अलावा, अगले कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण स्थिति और गंभीर हो सकती है।
लगातार गिर रहा है पारा
लखनऊ में दिन का पारा सामान्य की तुलना में 2.7 डिग्री की गिरावट के साथ 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात के पारे में सामान्य से 0.6 डिग्री की गिरावट हुई और पारा 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
10 जनवरी के बाद बदलेगा मौसम
मौसम विभाग ने 8 और 9 जनवरी को घने कोहरे की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, वहीं 10 जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा और मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। इस अवधि में किसी तरह की कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है। इसके बाद प्रदेश में हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है।
क्या होता है कोल्ड डे?
मौसम विभाग के मुताबिक, ‘कोल्ड डे’ तब होता है जब न्यूनतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस से कम या उसके बराबर हो जाता है और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस कम होता है।
पहाड़ी इलाकों में कोल्ड डे तब माना जाता है, जब न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस से कम या उसके बराबर हो और अधिकतम तापमान सीजन के सामान्य तापमान से 4.5 डिग्री से लेकर 6.4 डिग्री सेल्सियस कम हो।
वहीं सीवियर कोल्ड डे की घोषणा तब की जाती है जब उस दिन का अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से 6.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज होता है।
सुनिये भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल क्या कह रहे हैं:
Published : 7 January 2025, 6:57 PM IST
Topics : coldday DynamiteNews UP Weather Upweathernews weather whatiscoldday अलर्ट उत्तर प्रदेश कोल्ड डे