हिंदी
बलिया: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को पहली लिस्ट जारी की। अमेठी से लोकसभा की सूची में राहुल गांधी के न होने को लेकर यूपी के परिवहन मंत्री ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है।
यह भी पढ़ें: मायावती का लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान, तीसरे मोर्च पर कही ये बात
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार उन्होंने कहा कि जनमानस ने पीएम मोदी की अपील को स्वीकारा है। सबसे ज्यादा उनको अवसर मिला लेकिन इस देश को जो चीजें बहुत पहले मिल जानी चाहिए थी जो बहुत लंबे समय बाद अब जाकर पीएम मोदी की सरकार में मिली।
बसपा की भी नीतियां जो थी वह लोगों को पसंद नहीं आई जिसके कारण वह भी आज हाशिए पर है।
यूपी के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने कहा ने कहा कि कांग्रेस देश में सबसे ज्यादा सत्ता में रही है। लेकिन कांग्रेस आज सबसे कमजोर पार्टी हो गई है। लोकसभा उम्मीदवारों की सूची में नाम नही होना ये बताता है कि सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी दोनों उत्तर प्रदेश का मैदान छोड़कर भाग गए हैं।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी उत्तर प्रदेश छोड़कर वायनाड जा रहे हैं। वहीं सोनिया गांधी राज्यसभा की मेंबर हो गई हैं।जोकि कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत बड़ा झटका है।
परिवहन मंत्री ने कहा कि राहुल गाँधी, सोनिया जी, प्रियंका गांधी डरी हुई हैं।
उन्होनें दावा किया उत्तर प्रदेश में अस्सी की अस्सी सीट भाजपा की झोली में आएंगी।
Published : 9 March 2024, 6:20 PM IST
Topics : baliya Dayashankar Singh Transport Minister uttar pradesh उत्तर प्रदेश कांग्रेस दयाशंकर सिंह परिवहन मंत्री बलिया हमला