
जौनपुर: जिले के रामदयाल गंज स्थित सई नदी में एक अज्ञात शव तैरता हुआ पाया गया। यह घटना स्थानीय लोगों के लिए एक रहस्य बनी हुई है और शव को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।
डाइनामाइट न्यूज़ संवादाता के अनुसार, आज यानी बुधवार दोपहर जब कुछ लोग नदी के किनारे घूमने निकले, तब उन्होंने सई नदी में एक शव को तैरते हुए देखा। खबर फैलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की बड़ी भीड़ जमा हो गई। हालांकि अभी शव की पहचान नहीं हो पाई है।
सूचना मिलने पर लाइनबाजार थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। स्थानीय लोग शव के संबंध में जानकारी और पुलिस की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।
इस पूरे मामले पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव की पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद ही इसके बारे में आगे की जानकारी दी जाएगी।
Published : 19 March 2025, 2:35 PM IST
Topics : crime news Dead body floating in Sai river Dynamite News jaunpur news Line Bazaar police Ramdayal Ganj UPnews uttar pradesh