
लखनऊः यूपी सरकार ने राज्य लोक सेवा अधिकरण में चार सदस्य नामित किए हैं।
जानकारी के अनुसार इस सम्बन्ध में न्याय विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सदस्य आईएएस और दो सदस्य सेवा निवृत्त जिला न्यायाधीश हैं।
इनमें रिटायर्ड आईएएस में डॉ अनीता भटनागर जैन और दिनेश चन्द्र को लोक सेवा अधिकरण में सदस्य (प्रशासनिक) के पद पर तैनात किया गया है। इसी प्रकार सेवा निवृत्त जिला न्यायाधीश नीरजा सिंह और गोविन्द वल्लभ को राज्य लोक सेवा अधिकरण में सदस्य (न्यायिक) बनाया गया है।
Published : 7 October 2020, 1:51 PM IST
Topics : Dinesh Chandra Dr Anita Bhatnagar Lucknow Retired IAS uttar pradesh अनिता भटनागर जैन उत्तर प्रदेश दिनेश चन्द्र रिटायर आईएएस लखनऊ