
जौनपुर: जौनपुर के मछलीशहर से एक सरकारी विद्यालय में छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रधानाध्यापक ने आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ किया है। फिलहाल पुलिस ने प्रधानाअध्यापक के खिलाफ यौन उत्पीड़न के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवादाता के अनुसार, यह मामला मछली शहर थाना क्षेत्र के एक उच्च प्राथमिक विद्यालय का है। जहां आरोपी प्रधानाध्यापक रमाकांत यादव ने अपने ही विद्यालय की 8वीं कक्षा की छात्रा के साथ अश्लील हरकत किया है। बताया जा रहा है कि, शुक्रवार को प्रधानाध्यापक ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में छात्रा को अपनी बाइक से ले गया और रास्ते में उसने छात्रा से अश्लील हरकतें की। छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो शादी करने का झांसा देने लगे बोले चलो तुम्हे मछली शहर होटल में नास्ता कराते है जिसको छात्रा ने मना कर दिया फिर अध्यापक ने बोला कि किसी को इस विषय मे कुछ बताया तो परिक्षा में फेल कर दूंगा ।
इस घटना के बाद छात्रा घर लौटी और वह काफी गुमसुम थी लेकिन परिवार वालों ने इस बात का इतना ध्यान नहीं दिया लेकिन जब दूसरे दिन यानी शनिवार को भी छात्रा गुमसुम रही तो परिवार वालो नें उससे पूछताछ की तो छात्रा ने पूरी घटना बताई।
घटना सुन परिवार वालों के पैर तले जमीन खिसक गई। गुस्साए परिजनों ने सोमवार को स्कूल पहुंचे और प्रधानाध्यापक की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और प्रधानाध्यापक को कोतवाली ले गई।
थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर प्रधानाध्यापक के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही प्रधानाध्यापक की शिकायत पर मारपीट करने वाले ग्रामीणों पर भी केस दर्ज हुआ है।
Published : 11 March 2025, 4:53 PM IST
Topics : disgusting with student Dynamite News Jaunpur Machhlishahr Ramakant Yadav school headmaster upcrime UPnews uppolice