जिले में निकाय चुनाव को लेकर डाइनामाइट न्यूज के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में जिलाधिकारी वीरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि जिले में शांतिपूर्ण चुनाव हर हाल में होंगे। किसी को भी गुंडागर्दी नही करने दी जायेगी। आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन होगा।
महराजगंज: जिले में निकाय चुनाव को लेकर डाइनामाइट न्यूज के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए जिलाधिकारी वीरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि मतदान की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। 29 नवंबर को होने वाले मतदान के लिये जिले को 20 सेक्टर और 52 जोनों में बांटा गया है। चुनाव व्यवस्था के लिये पोलिंग पार्टियां भी तैयार की जा चुकी है।
यह भी पढ़ें: यूपी निकाय चुनाव के लिये महराजगंज, बलरामपुर सहित तीन जिलों में योगी की रैली आज
नही करने दिया जायेगा आचार संहिता का उल्लंघन
डीएम ने कहा कि जिले में शांतिपूर्ण चुनाव के लिये फ्लाइंग स्क्वायड भी लगातार नजर बनाये हुए है ताकि कहीं भी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न हो सके। प्रशासन को जहां कहीं से भी शिकायतें मिल रही है, उसके समाधान के लिये हमारे अधिकारी मौके पर जाकर समस्या का शीघ्र निस्तारण कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: महराजगंज: कमिश्नर और डीएम ने लिया निकाय चुनाव की तैयारियों का जायजा
प्रत्याशियों के खर्चे पर नजर
डाइनामाइट न्यूज़ के एक सवाल के जवाब में जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्याशियों द्वारा चुनावी राशि के खर्च पर भी प्रशासन की नजर है। प्रत्याशी के व्यय का रजिस्टर संबंधित अधिकारी द्वारा देखा जा रहा है। अगर कोई निर्धारित सीमा से अधिक खर्च कर रहा है तो उसका भी भली-भांति आकलन किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: महराजगंज: डीएम और एसपी की मौजूदगी में जिला जज भोपाल सिंह को दी गयी विदाई
जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव में खड़े प्रत्याशियों की चुनावी रैली और उनके सभी संबंधित कार्यक्रमों पर भी हमारी नजर है। जो प्रत्याशी तय सीमा से अधिक खर्च करेंगे, उसका संज्ञान लेकर उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
किसी को नही है गुंडा गर्दी की छूट
डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन पारदर्शी चुनाव हर हाल में सम्पन्न करायेगा। किसी को भी गुंडा-गर्दी की छूट नही दी जायेगी। असामाजिक तत्वों से कड़ाई से निपटा जायेगा।
(डाइनामाइट न्यूज़ पर आपको महराजगंज नगर पालिका चुनाव से जुड़ी हर एक खबर सबसे पहले मिलेगी। नि:शुल्क मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए 9999 450 888 पर मिस्ड कॉल करें)
Published : 27 November 2017, 12:40 PM IST
Topics : NagarPalikaMRJChairman UP Local body poll जिलाधिकारी निकाय चुनाव महराजगंज वीरेन्द्र कुमार सिंह