हिंदी
महराजगंज: जिले में होने वाले निकाय चुनावों के लिये मतदान के दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहे है, वैसे ही प्रशासनिक अमला भी तेजी के साथ तैयारियों में जुटता जा रहा है। लॉ एण्ड ऑर्डर समेत तमाम व्यवस्थाओं पर पैनी नजर रखी जा रही है। निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर आज आयुक्त ने यहां का दौरा किया और चुनाव कार्यों से संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया।
यह भी पढ़ें: महराजगंज में 27 नवंबर को सीएम योगी करेंगे चुनावी रैली

कमिश्नर अनिल कुमार आज महराजगंज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डिग्री कालेज में चल रहे मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण का जायजा लिया और कई जरुरी निर्देश भी दिए। इस मौके पर उनके साथ जिलाधिकारी महराजगंज वीरेन्द्र सिंह समेत जिले के आला अधिकारी मौजूद रहे।
महराजगंज में निकाय चुनाव के अंतिम और तीसरे चरण में 29 नवंबर को वोटिंग होनी है।
(डाइनामाइट न्यूज़ पर आपको महराजगंज नगर पालिका चुनाव से जुड़ी हर एक खबर सबसे पहले मिलेगी। नि:शुल्क मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए 9999 450 888 पर मिस्ड कॉल करें)
Published : 24 November 2017, 3:46 PM IST
Topics : NagarPalikaMRJChairman UPLocalBodyPoll अनिल कुमार कमिश्नर जिलाधिकारी निकाय चुनाव महराजगंज यूपी
No related posts found.