
लखनऊ: यूपी के जलशक्ति मंत्रालय के मंत्री महेन्द्र सिंह ने मंगलवार अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस मौके पर उन्होने कहा की बुन्देलखंड समेत पूर्वी यूपी के मिर्जापुर और सोनभद्र जिले में पानी की किल्लत दूर करना हमारी पहली कोशिश होगी।
साथ ही उन्होंने कहा की उन पर जो विश्वास सीएम योगी ने जताया है। उस पर वे खरा उतरने की कोशिश करेंगे। जिसके लिए लगातार काम किया जाएगा और प्रदेश के सभी लोगों तक स्वच्छ जल पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
गौरतलब है की केन्द्र सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट ' नमामि गंगे', लघु सिंचाई,यांत्रिक सिचाई जैसे विभागो को मिलाकर यूपी में नये जलशक्ति विभाग का गठन किया गया है।
Published : 27 August 2019, 5:50 PM IST
Topics : Cabinet Minister Lucknow Mahendra Singh Ministry of Jal Shakti uttar pradesh उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री जल शक्ति मंत्रालय महेंद्र सिंह लखनऊ