Unlock in Delhi: दिल्ली में 1 जून से शुरू होगी अनलॉक प्रक्रिया, जानिए किन चीजों पर रहेगी पाबंदी और किन पर मिलेगी छूट

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को 1 जून से लॉकडाउन खोलने की प्रक्रिया कि जाएगी। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 28 May 2021, 1:46 PM IST
google-preferred

नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा है कि 1 जून से चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन खोलने की प्रक्रिया शुरू होने वाली है।

इस दौरान सबसे पहले कंस्ट्रक्शन और फैक्ट्रियों की आर्थिक गतिविधियों को फिर से का ऐलान किया है। दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में कोरोना के केस लगातार कम हो रहे हैं, पिछले 24 घंटे में संक्रमण दर 1.5% रही और कोरोना के करीब 1100 मामले आए हैं। इसे देखते हुए कंस्ट्रक्शन गतिविधियों और फैक्ट्रियों को सोमवार सुबह से खोला जा रहा है।

उन्होंने कहा कि- यह लॉकडाउन सोमवार सुबह 5 बजे तक चलेगा। दिहाड़ी मजदूरों को ध्यान में रखते हुए सोमवार से निर्माण गतिविधियां और फैक्ट्रियां फिर से खोली जाएंगी। फिलहाल मेट्रो का परिचालन शुरू नहीं किया जाएगा।   

अरविंद केजीरवाल ने कहा कि एलजी साहब के साथ दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक हुई। इसमें दिल्ली के हालात पर चर्चा हुई। अनलॉक के लिए कुछ फैसले लिए गए हैं। इसके तहत फिलहाल एक सप्ताह के लिए निर्माण कार्य और फैक्ट्री गतिविधियों को एक सप्ताह के लिए खोला जा रहा है।

Published :