
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सिविल सेवा (प्री) परीक्षा-2018 के लिये अधिसूचना जारी कर दी गयी है। इस बार सिविल सेवा (प्री) परीक्षा 3 जून को पूरे देश में आयोजित की जायेगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिये यूपीएससी ने अपनी वेबसाइड पर परीक्षार्थियों के ई-एडमिट कार्ट अपलोड कर दिये हैं, जिसका प्रिंट आउट दिखाकर अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो सकेगा।
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा के दिन परीक्षा समय से 10 मिनट पहले परीक्षा हॉल में प्रवेश करना होगा।
पहली पाली में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सुबह 9.20 बजे और दूसरी पाली के छात्रों को दोपहर 2.20 बजे परीक्षा हॉल में पहुंचना होगा।
आयोग का कहना है कि परीक्षा के दौरान किसी भी अभ्यर्थी को मोबाइल फोन, पेजर, पेन ड्राइव, कलकुलेटर, कैमरा, ब्लूटुथ, स्मार्ट वॉच आदि जैसे किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को साथ में लाने की इजाजत नहीं होगी, भले ही वह स्विच ऑफ मोड में ही क्यों न हो। ऐसे मीडिया स्टोरेज या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने वालों को परीक्षा में शामिल होने की इजाजत नहीं दी जायेगी।
यह भी पढ़ें: कैसे सफलता पा सकते हैं आप यूपीएससी की परीक्षा में.. जानिए एक्सपर्ट की राय
इसके अलावा कीमती चीजों और बैग के साथ भी परीक्षा में शामिल नहीं होने की सलाह दी गयी है।
Published : 7 May 2018, 2:14 PM IST
Topics : Civil Services (Preliminary) Examination 2018 IAS IFS IPS UPSC दिल्ली प्रिलिम्स यूपीएससी संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा