Site icon Hindi Dynamite News

पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल के नेतृत्व में सपा प्रत्याशी शिवनाथ मद्देशिया ने निचलौल नगर पंचायत चेयरमैन का चुनाव 3506 मतों से जीता

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे सुशील कुमार टिबड़ेवाल के नेतृत्व में सपा प्रत्याशी शिवनाथ मद्देशिया ने महराजगंज जनपद में निचलौल नगर पंचायत चेयरमैन का चुनाव 3506 मतों से जीत लिया है। इसके बाद सपाईयों में जबरदस्त खुशी की लहर है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल के नेतृत्व में सपा प्रत्याशी शिवनाथ मद्देशिया ने निचलौल नगर पंचायत चेयरमैन का चुनाव 3506 मतों से जीता

महराजगंज: उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी महराजगंज जिले में नगर निकाय चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया है।

सुशील कुमार टिबड़ेवाल के नेतृत्व में सपा प्रत्याशी शिवनाथ मद्देशिया ने निचलौल नगर पंचायत चेयरमैन का चुनाव 3506 मतों से जीत लिया है। 

इसके अलावा इतिहास में पहली बार जनपद मुख्यालय के नगर पालिका महराजगंज के चेयरमैन की सीट को सपा प्रत्याशी पुष्पलता मंगल पत्नी निर्मेश मंगल ने पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल के नेतृत्व में 4285 मतों से जीती है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक सपा प्रत्याशी शिवनाथ मद्देशिया के चुनाव जीत की घोषणा के बाद सपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है।

शिवनाथ मद्देशिया ने जताया पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल का आभार

सपा प्रत्याशी शिवनाथ मद्देशिया समेत और निर्मेश मंगल ने इस जीत का श्रेय पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल को दिया है।

नगर पंचायत निचलौल के चेयरमैन पद के चुनाव का पूरा परिणाम

कुल पड़े वोटों की संख्या: 13676

सपा प्रत्याशी शिवनाथ मद्देशिया 6818 वोट
भाजपा उम्मीदवार दुर्गा अग्रहरी 3312 वोट
कांग्रेस के विश्वनाथ मद्देशिया 1703 वोट
आप पार्टी के शैलेश पांडेय 884 वोट

3506 मतों के साथ सपा के शिवनाथ मद्धेशिया विजयी घोषित।

Exit mobile version