हिंदी
रायगढ़: शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नरेन्द्र मोदी सरकार का ‘‘आखिरी’’ बजट पेश किया है।
मुंबई से सटे रायगढ़ जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि सीतारमण का कहना है कि बजट चार “जातियों” -गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों पर केंद्रित है।
यह भी पढ़ें: आदित्य ठाकरे ने ममता बनर्जी की तारीफ, बताया शेरनी
ठाकरे ने कहा कि सरकार को आखिरकार एहसास हुआ कि देश में ये चार तरह के लोग हैं।
यह भी पढ़ें: मुफ्त राशन से 80 करोड़ लोगों की भोजन संबंधी चिंताएं दूर हुईं
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसारउन्होंने कहा, ‘‘मोदी सरकार ने अपना आखिरी बजट पेश किया। वित्त मंत्री को धन्यवाद देना चाहता हूं क्योंकि उन्होंने बहुत भारी मन से ऐसा किया और आखिरी बजट पेश किया।’’
Published : 1 February 2024, 3:24 PM IST
No related posts found.