यू यू ललित ने ली देश के 49वें मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ

न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित ने भारत के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में शपथ दिलाई। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 27 August 2022, 10:42 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित ने शनिवार को भारत के 49वें मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में यू यू ललित को पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई।

बता दें कि पूर्व मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना 26 अगस्त को सेवानिवृत्त हुए, इसके बाद न्यायाधीश उदय उमेश को भारत का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया।

नए मुख्य न्यायाधीश का कार्यकाल भी ढाई से तीन महीने ही रहेगा। यू यू ललित आठ नवंबर को मुख्य न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

Published : 
  • 27 August 2022, 10:42 AM IST