कुख्‍यात ‘ठक ठक गिरोह’ के दो बदमाशों पर दिल्‍ली पुलिस ने कसा शिकंजा

दिल्ली पुलिस ने कुख्यात ‘ठक ठक गिरोह’ के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है जो राष्ट्रीय राजधानी में चोरी और लाल बत्तियों पर कारों में झपटमारी की कई वारदातों में शामिल थे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Updated : 15 June 2019, 4:17 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने कुख्यात 'ठक ठक गिरोह' के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है जो राष्ट्रीय राजधानी में चोरी और लाल बत्तियों पर कारों में झपटमारी की कई वारदातों में शामिल थे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जैश-ए-मोहम्मद के वांछित आतंकी को किया गिरफ्तार

आरोपियों की पहचान जब्बार और मोहम्मद फुरकान के रूप में हुई है। दोनों उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले हैं।  पुलिस उपायुक्त (नई दिल्ली) मधुर वर्मा ने कहा, "शुक्रवार शाम करीब पांच बजे कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल पर जनपथ लाल बत्ती पर पुलिस को चोर-चोर की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल की ओर भागी।" 

यह भी पढ़ें: दिल्ली के करोल बाग के अर्पित होटल अग्निकांड मामले में होटल मालिक गिरफ्तार

उन्होंने देखा कि दो लोग संसद मार्ग की ओर भाग रहे हैं। थोड़ी दूर भागने पर उन्हें पकड़ लिया गया। (भाषा) 

Published : 
  • 15 June 2019, 4:17 PM IST

Related News

No related posts found.