महराजगंज: भारत से नेपाल में प्रवेश कर रहे दो ईरानी नागरिक गिरफ्तार, पूछ-ताछ जारी

सोनौली बार्डर पर भारत से नेपाल में प्रवेश कर रहे दो ईरानी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानिए डाइनामाइट न्यूज पर पूरी खबर

Updated : 26 November 2023, 3:19 PM IST
google-preferred

महराजगंज: भारत नेपाल के सोनौली बार्डर पर भारत से नेपाल में प्रवेश कर रहे दो ईरानी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार भारत में अनाधिकृत तरीके से अपने-अपने पासपोर्ट में जालसाजी कर भारतीय इमिग्रेशन का फर्जी डिपार्चर स्टाम्प लगाकर काफी लंबे समय से रह रहे थे। आज नेपाल में प्रवेश के दौरान गिरफ्तार कर लिए गए।

इस दौरान दो ईरानी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पासपोर्ट व UNHCR द्वारा दी गई सर्टिफिकेट व अन्य दस्तावेज के साथ गिरफ्तार किया गया है। सोनौली थाने में स्थानीय मु०अ०सं० 191/2023 धारा 14 विदेशी अधिनियम व धारा 467,471,420  में मुकदमा कर आगे की कार्यवाही में पुलिस जुट गई है।

Published : 
  • 26 November 2023, 3:19 PM IST

Related News

No related posts found.