जानिए अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाने कहां जा रहे हैं दिव्यांका-विवेक..

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और एक्टर विवेक दहिया अपनी शादी की सालगिरह मनाने के लिए इस जगह पर जा रहे हैं।

Updated : 16 June 2017, 6:07 PM IST
google-preferred

मुंबई:  टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और एक्टर विवेक दहिया को टीवी जगत की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक माना जाता है। इन दोनों की शादी के 1 साल पूरे हो गए हैं। 8 जुलाई 2016 को इन दोनों की शादी हुई थी।

अब दिव्यांका को लेकर खबर आ रही है कि ये दोनों अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाने के लिए यूरोप जाने वाले हैं। यूरोप जाने का यह पल्ना दिव्यांका के पति विवेक ने ही बनाया। पहले तो उन्होने इस बारे में दिव्यांका से नहीं बताया बाद में जब इस बात की जानकारी दिव्यांका को हुई तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। बता दें कि इससे पहले भी विवेक ने वैलेंटाइन डे पर अचानक दिव्यांका को गोवा ट्रिप पर ले जाकर चौंका दिया था। इस बार भी उन्होंने दिव्यांका से पूछे बगैर ही पूरी प्लानिंग की।

ये दोनों जोड़ी स्टार प्लस का रियलिटी शो नच बलिए 8 की सबसे पॉपुलर जोड़ी हैं। दोनों का मानना है कि अगर वह नच बलिये 8 जीत जाते हैं तो यह उनकी एनिवर्सरी के लिए यह बेस्ट गिफ्ट होगा।

Published : 
  • 16 June 2017, 6:07 PM IST

Advertisement
Advertisement