
जम्मू: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में सोमवार को एक ट्रक के गहरे खड्ड में गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि रसाेई गैस के सिलेंडरों से भरा एक ट्रक सुबह बैट्री चश्मा में निकट एक गहरे खड्ड में जा गिरा।
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही सेना और पुलिस की टीमों ने बचाव कार्य शुरू किया ,जिसमें दो लोगों के शवों को निकाला गया।(वार्ता)
Published : 26 December 2022, 12:40 PM IST
Topics : गहरे खड्ड जम्मू कश्मीर ट्रक दो की मौत रामबन