
अगरतला: त्रिपुरा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव से कुछ समय पहले 73 सदस्यीय राज्य कार्यकारिणी समिति की घोषणा की।
यह भी पढ़ें: हरियाणा में समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक
मुख्यमंत्री माणिक साहा, राज्यसभा सदस्य बिप्लब कुमार देब, केंद्रीय सामाजिक अधिकारिता एवं सामाजिक न्याय राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक और पूर्व उपमुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा सहित राज्य में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं को बृहस्पतिवार रात घोषित समिति में शामिल किया गया है।
समिति में 14 आमंत्रित सदस्य हैं।
यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव को लेकर कैप्टन अभिमन्यु का आया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार पार्टी की राज्य इकाई के 18 पदाधिकारियों के नाम की घोषणा तीस दिसंबर को की गई थी।
चुनाव को ध्यान में रखते हुए, भाजपा की राज्य इकाई ने महिला मोर्चा और युवा मोर्चा सहित अपने सभी अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों की समितियों का पुनर्गठन किया है।
Published : 2 February 2024, 5:55 PM IST
Topics : bjp State Sxecutive Committee Tripura अगरतला घोषणा त्रिपुरा भाजपा राज्य कार्यकारिणी समिति लोकसभा चुनाव