हिंदी
हैदराबाद: तेलंगाना मेें कांग्रेस, तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा), तेलंगाना जन समिति (तेजस) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के बीच समझौता होने के बाद महागठबंधन राज्य विधानसभा चुनाव में मजबूत स्थिति में आकर तेलंगाना राष्ट्रीय समिति (टीआरएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कड़ी टक्कर देता हुआ दिखायी दे रहा है।
आगामी तेलंगाना विधानसभा चुनाव की 119 सीटों पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला होने से सभी की निगाहें राज्य के विधानसभा चुनावों पर लगी हुई हैं।
तेलंगाना में सभी दलों का चुनाव प्रचार अपने चरम पर है और तीनों ही पक्ष अपने उम्मीदवारों की जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं। (वार्ता)
Published : 14 November 2018, 12:44 PM IST
Topics : election special कांग्रेस टीआरएस तेलंगाना जन समिति तेलंगाना राष्ट्रीय समिति तेलुगु देशम पार्टी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी भारतीय जनता पार्टी महागठबंधन विधानसभा चुनाव
No related posts found.