निचलौल मुख्य सड़क के बीचों-बीच लटका विशाल पेड़, हादसों को मिल रही दावत

महराजगंज जनपद में सिसवा से निचलौल मार्ग पर बीच में ही एक पेड़ आधे पर से टूटकर लटका हुआ है। जानिए डाइनामाइट न्यूज पर पूरी ख़बर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 7 July 2024, 6:38 PM IST

सिसवा (महराजगंज): सिसवा से निचलौल मुख्य मार्ग पर एक विशाल पेड़़ दुर्घटनाओं को दावत दे रहा है। लेकिन जिम्मेदार इससे अंजान है। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

सिसवा-निचलौल मुख्य मार्ग के बीच स्थित सबया तिराहे के 100 मीटर पहले एक विशाल पेड़़ सड़क के बीचोंबीच लटका हुआ है जिससे आने जाने वाले राहगीरों को भय हमेशा बना हुआ है।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार एक महिने पहले आए तेज-आधी पानी के कारण उस मार्ग पर बहुत से पेड़ गिर गए थे। जिसे वहा के स्थानीय लोगों ने गिरे पेड़ो की डालीयो को काटकर हटा दिए थे।

लेकिन एक विशाल पेड़ उसी दिन से एक डाली के सहारे लटका हुआ है। जो हादसे को न्योता दे रहा है। यह सड़क व्यस्त सड़को में से एक है। इस सड़क पर पैदल आने जाने के साथ ही चार पहिया वाहनों का हमेशां आना जाना लगा रहता है।

 मार्ग पर स्थित है दर्जनों स्कूल

सिसवा-निचलौल मार्ग पर लगभग एक दर्जन स्कूल स्थित है। जिनमें पढ़ने वाले बच्चे उसी मार्ग से स्कूल जाते है।

 बोले राहगीर

सिसवा-निचलौल मुख्य मार्ग के बीच सबया के पहले मुख्य सड़क के बीचोबीच लटका एक विशाल पेड़ को लेकर उस मार्ग से गुजरने वाले शेखर, छोटेलाल, रूदल, मोहन, संदीप, मनीष, परमेश ने कहा कि सड़क के बीचोबीच लटका विशाल पेड़ से हमेशां जान का खतरा बना रहता है। अगर किसी वाहन पर पेड़ गिर जाए तो बहुत से लोगों की जाने जा सकती है।

मार्ग से गुजरने रहते है अधिकारी

मुख्य मार्ग के बीच सबया में लटका एक विशाल पेड़ जो कभी भी हादसे को दावत दे रहा है।उससे अधिकारी भी अंजान है क्योंकि इसी मार्ग से हमेशा अधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है। लेकिन इस पर किसी भी जनप्रतिनिधि या अधिकारीयों का नजर नही पड़ रहा है।

Published : 
  • 7 July 2024, 6:38 PM IST