
देहरादूनः आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। देहरादून शासन ने 3 आईएएस 2 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।
आईएएस रामविलास यादव को अपर सचिव ग्रामीण विकास विभाग से हटाया गया है।
आईएएस वंदना सिंह को अपर सचिव ग्रामीण विकास का जिम्मा मिला है।
आईएएस रोहित मीणा प्रबंध निदेशक कुमाऊं मंडल विकास निगम बने हैं और उपाध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार।
पीसीएस नवनीत पांडे मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा बने हैं।
पीसीएस संजय कुमार को संयुक्त निदेशक उत्तराखंड प्रशासन अकादमी का अतिरिक्त प्रभार बनाया गया है।
Published : 18 November 2020, 5:59 PM IST