हिंदी
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह इलाके में गांव के तालाब में नहाते समय 12 साल का एक बालक डूब गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस अधीक्षक (एसपी) (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि 12 वर्षीय सुफियान और 10 वर्षीय कैफ सरकड बांसदेई गांव में एक तालाब में नहाने गए थे, तभी वे गहरे पानी में चले गए।
जैन ने बताया कि दोनों को डूबता देख स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला और उन्हें तुरन्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने सुफियान को मृत घोषित कर दिया जबकि कैफ का इलाज हो रहा है।
Published : 7 July 2023, 11:45 AM IST
No related posts found.