
सिसवा (महराजगंज) शुक्रवार की दोपहर कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चैनपुर गांव के सिवान में दो बच्चे घुमने गए हुए थे। जहां एक गढ्ढे में दोनों का पैर फिसलकर गिरने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सभा चैनपुर निवासी अर्जुन मौर्या पुत्र उदयभान मौर्या पुत्र 10 वर्षीय व संजीत यादव पुत्र अशोक यादव 9 वर्षीय शुक्रवार की दोपहर गांव के पूरब स्थित आम के बागीचे की तरफ गए थे, वहां सिवान में स्थित गड्ढा था।
जिसे गांव वाले भगड़ा कहते हैं। वहां दोनों का पैर फिसल गया। वह पानी के अंदर चले गए। बहुत देर बाद गांव के ही कुछ लोग जब गड्ढे की तरफ गए तो उन्होंने देखा कि दो मासूम का शव पानी में तैर रहा हैं तो फिर उन्होंने शोर मचाना शुरू किया।
जिसके बाद वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसी बीच घटना की जानकारी जैसे ही परिवार वालों को मिली तो वह दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। किसी तरह से दोनों मासूमों को गड्ढे से बाहर निकालर कर बेलवां घाट स्थित एक प्राइवेट चिकित्सक के पास ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उन दोनों को मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद परिवार वाले दोनों को वापस घर ले गए। जहां सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने दोनों मासूमों को गांव के बाहर दफना कर अंतिम संस्कार किया।
इस संदर्भ में कोठीभार थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं मिली है। यदि कहीं से भी तहरीर मिलती है तो जांच कराके विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Published : 28 June 2024, 8:31 PM IST
Topics : died kothibhar Maharajganj people Siswa Tragic Accident गड्ढे पैर हादसा