हिंदी
फतेहपुर में आम जनता को यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एसपी श्रीपर्णा गांगुली खुद सड़कों पर उतरीं। मातहतों के साथ शहर की सड़कों पर एक जागरुकता रैली भी निकाली गयी।
फतेहपुर: यातायात के दौरान अनुशासित रहने से हम तमाम तरह की दुर्घटनाओं से बच सकते हैं। यह कहना है जिले की पुलिस कप्तान श्रीपर्णा गांगुली का। वे शहर में निकाली गयी यातायात जागरूकता रैली को संबोधित कर रही थीं।
यह भी पढ़ें: फतेहपुर: आंगनबाड़ी सहायिकाओं ने किया निकाय चुनाव में बीएलओ डियूटी का बहिष्कार
इस समय पूरे प्रदेश में पुलिस विभाग यातायात माह मना रहा है। इसी कड़ी में फतेहपुर में भी लोगों को यातायात के प्रति जागरुक किया जा रहा है। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों सहित एनसीसी के 60 बटालियन के कैडेट्स ने हाथों में होर्डिंग्स और बैनर लेकर जागरूकता रैली निकाली।
यह भी पढ़ें: फतेहपुर: जुएखाने पर पुलिस की छापेमारी, 14 जुआरी हिरासत में
एसपी ने हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया, जो शहर के आईटीआई मैदान से होते हुऐ जीआईसी तक गई।
डाइनामाइट न्यूज़ से विशेष बातचीत करते हुऐ गांगुली ने कहा कि यातायात के नियमों के पालन से हम दुर्घटनाओं को रोक सकते हैं। टू व्हीलर वाहन चलाने वाले सदैव हेलमेट का प्रयोग करें और फोर व्हीलर वाहन वाले सीट बेल्ट का। इस दौरान सीओ सिटी कपिल देव मिश्रा, एआरटीओ प्रशांत तिवारी, टीएसआई अर्जुन सिंह, समाजसेवी अशोक तपस्वी, सुनील उमराव, रिटायर्ड एसआई अलीमुल्ला तथा एनसीसी से सूबेदार गणेश चौबे मौजूद रहे।
Published : 9 November 2017, 11:38 AM IST
No related posts found.