Tomato Price: कर्नाटक से जयपुर जा रहा टमाटर से लदा ट्रक बीच रास्ते से गायब, जानें पूरा मामला

कर्नाटक से जयपुर की ओर जा रहा टमाटर से लदा एक ट्रक लापता हो गया, जिसके बाद दक्षिणी राज्य से जुड़ी एक अन्य 'लूट' की आशंका जताई जा रही है। मौजूदा वक्त में देशभर में टमाटर के दाम बढ़े हुए हैं। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 1 August 2023, 1:26 PM IST
google-preferred

बेंगलुरु: कर्नाटक से जयपुर की ओर जा रहा टमाटर से लदा एक ट्रक लापता हो गया, जिसके बाद दक्षिणी राज्य से जुड़ी एक अन्य 'लूट' की आशंका जताई जा रही है। मौजूदा वक्त में देशभर में टमाटर के दाम बढ़े हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक, एक व्यापारी ने दावा किया कि जिला मुख्यालय कोलार से राजस्थान की राजधानी की ओर जा रहे उसके ट्रक में 11 टन टमाटर थे। पुलिस ने व्यापारी के हवाले से बताया कि जयपुर की ओर जाते वक्त रास्ते में उसका ट्रक के चालक व सफाईकर्मी से संपर्क टूट गया था।

पुलिस के मुताबिक, कोलार पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें व्यापारी ने आरोप लगाया है कि ट्रक में 21 लाख रुपये के टमाटर मौजूद थे।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, कोलार कृषि उपज बाजार समिति के प्रतिनिधियों ने टमाटर की कीमत 160 रुपये प्रति किलो बताई है।

टमाटर को कोलार से ट्रक में भरा गया था।

शिकायत के मुताबिक, ट्रक 27 जुलाई को कोलार में स्थानीय मंडी से 750 क्रेट लादकर निकला था और उसे जयपुर की स्थानीय सब्जी मंडी में अपने गंतव्य पर पहुंचना था।

Published :  1 August 2023, 1:26 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement