हिंदी
टोक्योः भारतीय हॉकी टीम ने मंगलवार को अपने तीसरे मैच में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए स्पेन को 3-0 से हरा दिया।
भारत की तरफ से रूपिंदर पाल ने दो गोल दागे जबकि एक गोल सिमरनजीत ने किया। भारत को अंतिम मिनट में लगातार तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले। तीसरे पेनल्टी कॉर्नर पर हरमनप्रीत के शॉट पर गेंद स्पेन के डिफेंडर से टकराई और भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला जिसे रूपिंदर ने गोल में बदलकर टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया।
अबतक अपने 3 मैच में 2 मैच जीतकर भारत ने मेडल की आस जगा दी है। स्पेन पर शानदार जीत के साथ ही भारतीय हॉकी टीम के अब पूल ए में 6 अंक हो गए हैं। अबतक भारत ने 3 मैचों में 2 जीत दर्ज की है। शानदार प्रदर्शन कर भारत पूल ए में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।
Published : 27 July 2021, 11:06 AM IST
Topics : hockey team indian team Japan Tokyo Olympics 2020 जापान टोक्यो ओलंपिक भारतीय पुरुष हॉकी टीम भारतीय हॉकी टीम
No related posts found.