यूपी में भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा दिन आज, बागपत में फूलों से भरी ट्रॉली लेकर राहुल गांधी से मिलने पहुंचे किसान

डीएन ब्यूरो

राहुल गांधी के नेतृत्व में आज कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' का उत्तर प्रदेश में दूसरा दिन है। बागपत में फूलों से भरी ट्रॉली लेकर किसान राहुल गांधी से मिलने पहुंचे। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

यूपी में भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा दिन
यूपी में भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा दिन


बागपत: राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक से लिये शुरू हुई कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' का आज उत्तर प्रदेश में दूसरा दिन है। भारत जोड़ो यात्रा कल दिल्ली से यूपी पहुंची थी। दूसरे दिन आज बागपत स्थित मवीकलां में रात्रि विश्राम के बाद बुधवार सुबह छह बजे कड़ाके की ठंड में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में फिर भारत जोड़ा यात्रा शुरू हुई।

यह भी पढ़ें: यूपी में आज भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री, 9 दिन की छुट्टी के बाद दिल्ली से यात्रा शुरू

बागपत में बड़ी संख्या में किसान फूलों से भरी ट्रॉली लेकर राहुल गांधी से मिलने पहुंचे। किसानों ने यहां राहुल गांधी का भव्य स्वागत किया और भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। यात्रा में कई पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं के अलावा स्थानीय लोगों द्वारा भी भागीदारी की जा रही है।

यहां घना कोहरा और धुंध छाया हुआ है। लेकिन सर्द मौसम में कड़ाके की ठंड के बीच भी भारत जोड़ो यात्रा को लेकर काग्रेसियों और पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी जोश दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव को मिला भारत जोड़ो यात्रा का निमंत्रण, क्या शामिल होंगे यात्रा में? राहुल गांधी को पत्र लिख दिया ये जवाब

भारत जोड़ो यात्रा नौ दिनों के विराम के बाद दिल्ली से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कल दाखिल हुई थी, जहां कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और पार्टी के कई अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और अन्य ‘भारत यात्रियों’ का स्वागत किया। 

पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने बताया कि राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा अलसुबह दिल्ली से मवीकलां पहुंचे और पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सुबह छह बजे से यात्रा दोबारा शुरू हुई।

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ मंगलवार को देश के सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश पहुंची और इसमें नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला एवं मुख्य विपक्षी दल के कई नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।










संबंधित समाचार