अखिलेश यादव को मिला भारत जोड़ो यात्रा का निमंत्रण, क्या शामिल होंगे यात्रा में? राहुल गांधी को पत्र लिख दिया ये जवाब

डीएन ब्यूरो

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण पत्र मिल गया है। बड़ा सवाल यह है कि क्या अखिलेश यादव इस यात्रा में शामिल होंगे। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़िये क्या बोले अखिलेश यादव

अखिलेश यादव को मिला भारत जोड़ो यात्रा का निमंत्रण
अखिलेश यादव को मिला भारत जोड़ो यात्रा का निमंत्रण


लखनऊ:  राहुल गांधी के नेतृतव में कन्याकुनारी से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अब यूपी में भी शुरू होने वाली है। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिये कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी निमंत्रण पत्र भेज ही दिया। इस निमंत्रण पत्र पर अखिलेश यादव ने राहुल गांधी का जवाबी पत्र भी लिखा है।  

भारत जोड़ो यात्रा का निमंत्रण पत्र मिलने के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने राहुल गांधी को भी धन्यवाद दिया है। अखिलेश यादव ने लिखा है “प्रिय राहुल जी, भारत जोड़ो यात्रा में निमंत्रण के लिए धन्यवाद एवं भारत जोड़ो की मुहिम की सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं”।

अखिलेश यादव ने इस पत्र में आगे लिखा है कि “भारत भौगोलिक विस्तार से अधिक एक भाव है, जिसमें प्रेम, अहिंसा, करूणा, सहयोग और सौहार्द्र ही वो सकारात्मक तत्व हैं, जो भारत को जोड़ते हैं। आशा है ये यात्रा हमारे देश की इसी समावेशी संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगी”। 

अखिलेश यादव ने राहुल गांधी को लिखे खत में निमंत्रण पर भले ही उनको धन्यवाद ज्ञापित किया हो लेकिन ये सफा नहीं किया वे भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे या नहीं। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा गत दिनों दिल्ली पहुंच चुकी थी। कुछ दिनों के आराम के बाद यह यात्रा अब यूपी में शुरू होनी हैं।










संबंधित समाचार