इंदिरा गांधी की आज 102वीं जयंती, मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी ने दी शक्ति स्थल पर श्रद्धांजलि

इंदिरा प्रियदर्शिनी गांधी की 102वीं जयंती के मौके पर आज देश उन्हें याद कर रहा है। इस मौके पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने श्रद्धांजलि दी। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 19 November 2019, 10:24 AM IST

नई दिल्लीः आज देश की पहली और अब तक की पहली प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती है। जिन्हें पूरी दुनिया लौह महिला के नाम से जाना जाता हैं। उन्होनें देश के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं। 

इस मौके पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी 102वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि दी है। नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा है-,“हमारी पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी को उनकी वर्षगांठ पर नमन।” कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इंदिरा को याद करते हुए ट्वीट किया, ‘सशक्त, समर्थ नेतृत्व और अद्भुत प्रबंधन क्षमता की धनी, भारत को एक सशक्त देश के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका रखने वाली लौह-महिला और मेरी प्यारी दादी स्व० श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर शत् शत् नमन।’

 इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। इंदिरा गांधी ने लगातार तीन बार और कुल चार बार देश की बागडोर संभाली और वो देश की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रहीं।  इंदिरा गांधी का जन्म उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में 19 नवंबर 1917 को हुआ था। उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न और अंतरराष्ट्रीय सम्मान लेनिन नीस अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Published :  19 November 2019, 10:24 AM IST