अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का किया ऐलान, जानिए किसे सौंपा सीएम का ताज

देश की राजधानी दिल्ली को लगभग एक दशक बाद आज नया मुख्यमंत्री मिल गया है। अबसे थोड़ी देर पहले अरविंद केजरीवाल नये सीएम का ऐलान कर दिया है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिये ताजा अपडेट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 17 September 2024, 11:24 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) दिल्ली के नये मुख्यमंत्री का ऐलान कर दिया है। अरविंद केजरीवाल ने उनकी सरकार में मंत्री आतिशी को नया सीएम बनाने का ऐलान किया है।

आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक में मंगलवार को दिल्ली के नये सीएम के रुप में आतिशी के नाम का ऐलान किया गया।  

आतिशी की गिनती अरविंद केजरीवाल के सबसे करीबी सहयोगी और विश्वासपात्रों में होती हैं। वे अन्ना आंदोलन के समय से संगठन में सक्रिय हैं और अरविंद केजरीवाल के साथ मिलकर उन्होंने संगठन के लिये कई काम किये। 

आतिशी होंगी दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री

आतिशी साल 2020 के विधानसभा चुनाव में पहली बार विधायक चुनी गईं और 2023 में पहली बार वे केजरीवाल सरकार में मंत्री बनीं।

दिल्ली आबकारी नीति में केजरीवाल और सिसोदिया के जेल जाने के बाद आतिशी को दिल्ली सरकार में कई अमह मंत्रालयों की जिम्मेदारी सौंपी गई। उनके पास शिक्षा समेत लगभग एक दर्जन मंत्रालय हैं।

आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला सीएम होंगी।

हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि वे सीएम पद की शपथ कब लेंगीं।

अरविंद केजरीवाल आज औपचारिक रूप उपराज्यपाल को मिलकर अपना इस्तीफा सौंपने वाले हैं, जिसके बाद आतिशी दिल्ली की नई सीएम के रूप में शपथ लेंगी।