इन टिप्स को अपनाकर तनाव को करें दूर

आजकल तनाव एक आम समस्या हो गई हैं। लोग अपनी भागदौड़ भरी जिंदगीं में इतने बिज़ी होते हैं कि वो अपने आप पर ध्यान ही नही दे पाते जिसकी वजह से कई लोग तनाव का शिकार हो जाते हैं।

Updated : 22 May 2017, 2:41 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: डाइनाममाइट न्यूज की इस खास रिपोर्ट में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे है जिसकी मदद से आप तनाव से छुटकारा पा सकते हैं।

म्यूजिक सुने

संगीत सुनना तनाव कम करने का एक अच्छा तरीका माना जाता है। म्यूजिक सुनने से मन और दिमाग दोनो शांत रहता है साथ ही तनाव भी कम होता है।

बगीचे में भी समय बिता सकते हैं

अगर आपको पौधों से प्यार है तो आप तनाव कम करने के लिए अपने बगीचे में पौधा भी लगा सकते हैं जिससे तनाव से काफी राहत मिलेगी साथ सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होगा।

मन में चल रही बातों को लिखे

वही तनाव दूर करने का एक अच्छा तरीका ये भी है कि अगर आप आप तनाव से उबर नहीं पा रहे हैं और न ही किसी से कुछ शेयर कर पा रहे हैं तो अपने मन में चल रही सारी बातों को लिखे।ऐसा करने से आपको काफी राहत महसूस होगी।

यह भी पढ़े: इस मोबाइल एप को डाउनलोड कर दूर करें अपना तनाव

खुद को तरोताजा रखे

जब भी आप अधिक तनाव में हो तो आप ठंडे या गर्म पानी से नहाए, ऐसा करने से आपका मन शांत होगा।

Published : 
  • 22 May 2017, 2:41 PM IST