Holi 2021: इस साल होली का त्योहार है बेहद खास, 499 साल बाद बन रहा ये अद्भुत संयोग, जानें इसका महत्व

डीएन ब्यूरो

होली का त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को हर साल पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस साल होली का त्योहार और भी ज्यादा खास है क्योंकि इस साल 499 साल बाद होली के मौके पर बेहद ही खास संयोग बन रहा है। जानें इसका महत्व डाइनामाइट न्यूज़ पर

होली का त्योहार

होली का त्योहार आने में बस कुछ ही दिन बचे हुए हैं। इस साल होली के त्योहार पर बेहद ही खास संयोग बन रहा है।

होली 29 मार्च को

इस साल होलिका दहन 28 मार्च को और होली 29 मार्च को है। वहीं पंचांग के मुताबिक होली से आठ दिन पहले होलाष्टक शुरू हो जाता है। इस साल होलाष्टक 21 मार्च से शुरू होगा।

होली पर 499 साल बाद ग्रहों का अद्भुत संयोग

ज्योतिषियों की मानें तो इस बार होली पर 499 साल बाद ग्रहों का अद्भुत संयोग बन रहा है। होली पर चंद्रमा कन्या राशि में रहेगा, जबकि बृहस्पति और न्याय देव शनि अपनी-अपनी राशियों में विराजमान रहेंगे।

सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग बनेंगे

होली पर इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग भी बनेंगे। ये दोनों ही योग बेहद शुभ माने जाते हैं।

होलाष्टक

हिंदू धर्म में होली से आठ दिन पहले सभी शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है। इस समयावधि को होलाष्टक कहा जाता है।

होली वसंत का त्यौहार है

होली वसंत का त्यौहार है और इसके आने पर सर्दियां खत्म होती हैं।








संबंधित समाचार