
नई दिल्लीः होली के त्योहार में बस कुछ ही दिन बचे हैं। इस मौके पर खेसारी लाल यादव अपने फैन्स के लिए लेकर आए हैं एक बेहद ही खास गाना। इस गाने ने बहुत ही कम समय में सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
यह भी पढ़ें: खेसारीलाल यादव की फिल्म मेंहंदी लगाके रखना 3 का ट्रेलर रिलीज
उनके इस भोजपुरी होली सॉन्ग का नाम है 'आवा होली खेली' (Aawa Holi Kheli)। होली के मौके पर खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav) के इस सॉन्ग को खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी है। होली के मौके पर खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav) के इस सॉन्ग को खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने को अब तक 24,187,815 लोग देख चुके हैं।
यह भी पढ़ें: खेसारी लाल और काजल राघवानी का ये वीडियो मचा रहा तहलका, हो रहा वायरल
इस गाने को किशोर कुमार ने डायरेक्ट किया है। अगर संगीत की बात करें तो आशीष वर्मा ने गाने को अपना संगीत दिया है। इस गाने में खेसारी का अब तक का सबसे अलग अंदाज देखने के मिला है। इस गाने में वो बहुत ही मौज-मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।
Published : 23 February 2020, 5:16 PM IST
Topics : Aawa Holi Kheli bhojpuri movie Bhojpuri Video Khesari Lal Yadav आवा होली खेली खेसारी लाल भोजपुरी गाना