चंपत राय के इस्तीफे के बाद स्वामी गोविंद देव गिरि बने नए महासचिव, अब ट्रस्ट में बढ़ा कद
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव हुआ है। चंपत राय के महासचिव पद से इस्तीफे के बाद स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज को नया महासचिव बनाया गया है। वह इससे पहले ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब महासचिव के तौर पर उनके सामने मंदिर की व्यवस्थाओं, निर्माण कार्यों, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और ट्रस्ट के संगठनात्मक कामकाज से जुड़ी कई अहम जिम्मेदारियां होंगी।