यूपी पुलिस के सिपाही ने पेश की मानवता की मिसाल, जानिये महराजगंज का पूरा मामला

महराजगंज जनपद की कोल्हुई थाने के एक सिपाही ने मानवता की अद्भुत मिसाल कायम की। पढें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 18 March 2024, 1:07 PM IST
google-preferred

कोल्हुई (महराजगंज): कोल्हुई थाने के एक सिपाही ने मानवता की अद्भुत मिसाल कायम की। सिपाही ने सड़क पर बेहोश पड़ी महिला को न केवल अस्पताल पहुंचाया बल्कि उसका इलाज कराने के बाद खोजबीन करके उसे सकुशल हाल में उसके परिजनों को सौंप दिया। 
यह रहा पूरा मामला

कोल्हुई कस्बे के लोटन तिराहे सड़क किनारे एक महिला अचानक मूर्छित (Unconscious) हो गिर गई। अचानक इस तरह से एक महिला के गिर जाने से आसपास के लोग अचंभित हो गए। महिला को देखने के लिए भीड़ लग गई। 

करीब एक घंटे से तपती धूप में महिला वहीं सड़क किनारे तड़पकर दर्द से कराहती रही। फिर भी किसी को उसके इस हाल पर दया नही आई। तभी उधर से कोल्हुई थाने का एक सिपाही गुजर रहा था। उसकी नजर इस महिला पर पड़ी तो तुरंत महिला की मदद के लिए आगे आ गया और महिला के पास से झोले में रखे सामान को देखा। महिला के झोले में पर्स और मोबाइल मिला।

सिपाही ने महिला के आधार कार्ड की सहायता से उसके परिजन को सूचना दी। रिक्शा पर बैठाकर महिला को स्वास्थय केंद्र ले गया। वहां उसका दवा व उपचार कराया। जब महिला ठीक हो गई तब सिपाही ने उनके परिजन को बुलाकर महिला को उनके सुपुर्द कर दिया। ये पूरा मामला कोल्हुई थाने के कस्बे का है। 

बेहोश महिला के पास सिपाही

इस सिपाही ने दिखाई दरियादिली
कोल्हुई थाने के सिपाही अनूप कुमार सिंह की दरियादिली (Generosity) की चर्चा पूरे कस्बे में हो रही है। अब सब इनके इस कार्य की सराहना कर रहे हैं। महिला के परिजन ने पुलिस कास्टेबल अनूप सिंह को धन्यवाद् दिया।

Published : 
  • 18 March 2024, 1:07 PM IST

Advertisement
Advertisement