
नई दिल्ली: सावन के महीने में भोजपुरी बोल बम के गानों की एक अलग ही धूम होती है। इस दौरान रोज नए-नए गानें आते रहते हैं। ऐसे में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने फिर से एक बार शिव भक्तों के लिए एक दमदार गाना निकाला है। जिसे सुनते ही सभी झूम उठेंगे।
हाल ही में उनका नया बोल बम सॉन्ग गाई के गोबर महादेव (Gai K Gobar Mahadev) आया है। रिलीज होते ही ये गाना YouTube पर तहलका मचाने लगा है। इस गाने को अब तक 5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। YouTube पर ये गाना ट्रेंडिंग गानों की लिस्ट में शामिल है। एक दिन पहले यह टॉप 10 ट्रेंड लिस्ट में था। ये गाना 29 जुलाई को रिलीज किया गया है।
यह भी पढ़ें: YouTube पर वायरल हो रहा 'पवन सिंह' का नया गाना, सुनते ही झूम उठेंगे शिव भक्त
'गाई के गोबर महादेव' के बोल बम सॉन्ग को प्यारे लाल यादव कविजी ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक आशीष वर्मा ने कंपोज किया है। इस गाया है खेसारी लाल यादव ने। इस बोल बम सॉन्ग में भगवान शिव की बारात का जिक्र करते हैं। इसके बाद वह गाय के गोबर को से आंगन लीपने की बात करते हैं। उनकी शादी में भूतों की बारात देखकर लोग डरकर इधर-उधर भागने लगते हैं।
Published : 31 July 2019, 5:22 PM IST
Topics : Bhojpuri movies Bhojpuri song entertainment Khesari Lal Yadav new song खेसारी लाल यादव बोल बम भोजपुरी गाना भोजपुरी फिल्म