
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जिंदा जला दी गई उन्नाव बलात्कार पीड़िता की मौत पर शनिवार को शोक व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें: बड़ी ख़बर- अखिलेश यादव लखनऊ में विधानसभा गेट के बाहर बैठे धरने पर
मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ दुखद । बर्बरता की कोई सीमा ही नहीं रह गई है...उन्नाव ।’’
Sad. Cruelty has no limitations #Unnao pic.twitter.com/z3H59pzBB5
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) December 7, 2019
गौरतलब है कि आग के हवाले की गई उन्नाव बलात्कार पीड़िता ने शुक्रवार देर रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया था। बलात्कार के आरोपियों सहित पांच लोगों ने गरुवार सुबह उसे आग के हवाले कर दिया था। (भाषा)
Published : 7 December 2019, 3:26 PM IST
Topics : Mamta Banerjee National Politics Unnao Gangrape उत्तर प्रदेश उन्नाव बलात्कार पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी राजनीति राष्ट्रीय