
मैनपुरी: जिले में एटीएम (ATM) से दिनदहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। चोरी के बाद पुलिस (Police) हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई।
दिन दहाड़े लाखों की चोरी
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक घटना करहल गेट (Karhal Gate) चौकी क्षेत्र के बाल निकेतन स्कूल (Bal Niketan School) के पास की है। यहां एटीएम से दिन दहाड़े चोर लाखों रुपये की चोरी कर फरार हो गये।
चौकी से महज 200 मीटर दूरी पर एटीएम
चोरी (Theft) की यह वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। खास बात यह है कि यह एटीएम चौकी से महज 200 मीटर दूरी पर ही है। इस पूरे मामले में दुकान मालिक की ओर से थाने में शिकायत की गई है। वहीं पुलिस मामले का खुलासा करने में जुट गई है।
Published : 3 September 2024, 11:12 AM IST
Topics : ATM Bal Niketan School Dynamite News mainpuri Theft in Amethi करहल गेट बाल निकेतन स्कूल मैनपुरी