हिंदी
कोल्हुई (महराजगंज): कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम बांधा निवासी एक युवक की मुंबई के भायंदर में अकाल मौत हो गई। युवक वहां एक
फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था। युवक की वहां ट्रेन से कटकर मौत हो गई। युवक की मौत से उसके परिजन सदमे में हैं।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बांधा निवासी अमरजीत मुंबई के भयंदर में अपने भाई के साथ एक कंपनी में मजदूरी का काम करता था।
बुधवार को अमरजीत अपने भाई को बताए बिना कहीं बाहर चला गया। कुछ देर बाद कुछ देर बाद एक युवक की ट्रेन से कटने की सूचना पर भाई ने जाकर देखा तो उसने उसकी पहचान अमरजीत के रूप में की।
अमरजीत का शव देखकर उसका भाई अवाक रह गया। जैसे ही इस बात की सूचना परिजनों तक पहुंची, परिजन शोक में डूब गये। पीड़ित परिजनों के घर पर मातम छा गया।
ग्राम प्रधान के प्रमाणित करने के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को मृतक के भाई को शव सौंप दिया और मुंबई में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
Published : 8 September 2022, 6:01 PM IST
No related posts found.