हिंदी
महराजगंज: जिला अस्पताल में एक महिला आई, जिसका कुछ दिनों पहले ईलाज किसी एक निजी अस्पताल में चल रहा था। लेकिन यहां के डॉक्टरों ने उसकी हालत को अनदेखा कर दिया। जिसकी वजह से वो अपने परिवार वालों के साथ ही अस्पताल के बाहर लंबे समय तक बैठी रही।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: डीसीएम व ऑटो से टक्कर के बाद रेस्टोरेंट में घुसा ट्रक, 3 की मौत
पीड़ित महिला दर्द के मारे कहरा रही थी। लेकिन इससे बेखबर डॉक्टर अपने आप में ही मदमस्त थे। कुछ देर बाद एक डॉक्टर बाहर आया और महिला की हालत पूछ कर तसल्ली देकर चला गया। एक-दो घंटे बीत जाने के बाद भी डॉक्टर का दोबारा पता नहीं चला और न ही पीड़ित महिला के हालात की सुध लेने पहुंचे।
ये कहानी सिर्फ एक महिला की नहीं है, बल्कि ऐसे कई मरीज हैं जिनकी हालत ऐसी ही है। अस्पताल में कई जगहों पर बीमारी से पीड़ित महिलाओं का परिवार और कई महिलाएं इलाज के इंतजार में बैठी हुई हैं।
Published : 2 July 2019, 3:58 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश जिला अस्पताल डॉक्टर महराजगंज यूपी
No related posts found.