
हाथरस: जिले में बीती मंगलवार को भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मचने से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। वहीं 100 से ज्यादा लोग घायल हैं। वहीं इस घटना की शिकार हुई मृतिका के परिजन ने हादसे का आंखों देखा हाल बयां किया है। इस मामले में राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार इस घटना में भगदड़ का शिकार हुई एक मृतिका के परिजन गगन ने बताया कि सत्संग के बाद अचानक से एक साथ भीड़ निकल रही थी। वहां पर एक नाला भी था, जिसके पास से निकलने के दौरान भगदड़ मच गई। नाले में करीब 100 से ज्यादा लोग दब गए। इस दौरान गगन की बुआ सरोज देवी की मौत हो गई।
हाथरस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने दी प्रतिक्रिया
राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने कहा कि यूपी के हाथरस में हुई दुर्घटना हृदय विदारक है। उन्होंने परिवारजनों को खोने वाले लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
Published : 3 July 2024, 10:29 AM IST
Topics : घटना झकझोर तैनात द्रौपदी मूर्मू प्रतिक्रिया फोर्स भगदड़ मृतिका मौत हाथरस