
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता वरूण धवन और अभिनेत्री कियारा आडवाणी की आने वाली फिल्म जुग-जुग जियो का नया पोस्टर रिलीज हो गया है।
धर्मा प्रोडक्शंस ने अपने ट्विटर पर फिल्म जुग-जुग जियो के चार अलग- अलग पोस्टर जारी किया है। इसमें कियारा आडवाणी, वरुण धवन, नीतू कपूर, अनिल कपूर एक हैप्पी फैमिली के रूप में नजर आ रहे है।
पोस्टर में बताया गया है कि फिल्म 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हर पोस्टर में कियारा आडवाणी, वरुण धवन, नीतू कपूर, अनिल कपूर अलग एक्सप्रेशन देते दिख रहे है। (यूनिवार्ता)
Published : 13 May 2022, 3:44 PM IST
Topics : bollywood Jug Jug Jio Mumbai कियारा आडवाणी जुग जुग जियो पोस्टर फिल्म बॉलीवुड मुंबई वरूण धवन