Site icon Hindi Dynamite News

महराजगंज की युवती ने विधानसभा के सामने आग लगाकर आत्मदाह का किया प्रयास

यूपी के महराजगंज जिले की एक पीड़िता ने आज भाजपा कार्यालय के सामने आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया है। डाइनामाइट न्यूज़ पर जानिए पूरा मामला
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
महराजगंज की युवती ने विधानसभा के सामने आग लगाकर आत्मदाह का किया प्रयास

महराजगंजः यूपी के महराजगंज जिले की एक पीड़िता ने आज भाजपा कार्यालय के सामने आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया है। मंगलवार को एक महिला ने अपने उपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। महिला को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली क्षेत्र के विधान भवन के सामने महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया है। 

मामला धर्म परिवर्तन का बताया जा रहा है। पीड़िता ने धर्म परिवर्तन के बाद अपना नाम आयशा रखा था। इसका पति सउदी अरब में नौकरी करता है। छत्तीसगढ़ की रहने वाली पीड़िता ने वैवाहिक संबंध खराब होने और दहेज उत्पीड़न के चलते आग लगाकर जान देने का प्रयास किया है।

पुलिस उसके आत्मदाह करने के प्रयास का कारण जानने में लगी है। महाराजगंज से जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ की रहने वाली पीड़िता ने दो वर्ष पहले घुघली थानाक्षेत्र के पचरूखिया से अखिलेश तिवारी ने शादी की थी। इस दौरान दोनों में खटपट होने के बाद वह अलग रहने लगी। इसके कुछ दिन बाद पीड़िता ने महराजगंज में ही राजघराना साड़ी सेंटर पर कार्य शुरू कर दिया। इसी कार्य के दौरान ही वीरबहादुर नगर निवासी लड़के आशिक से संबंध हो गया। पीड़िता का दावा है कि इसके बाद उन दोनों ने निकाह कर लिया था।

Exit mobile version