सिद्धार्थनगरः निर्ममता के साथ काटे जा रहे है हरे आमों के बगीचे

सरकार जहां पर्यावरण संरक्षण की दिशा में रोज नये कदम उठा रही है वहीं सिद्धार्थनगर के खेसरहावा बांसी क्षेत्र में सभी तरह के नियम-कानूनों के दरकिनार करते हुए ठेकेदारों के इशारे पर हरे आमों के बागानों को खुले आम काटा जा रहा है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 13 January 2018, 7:26 PM IST

सिद्धार्थनगरः एक तरफ ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण संरक्षण का मुद्दा विश्व भऱ में चर्चा का विषय बना हुआ हैं वहीं दूसरी ओर पुलिस और ठेकेदारों की मिलीभगत से हरे आमों के पेड़ को काटा जा रहा है। सभी नियम-कानूनो को ताक रक रखकर यह अवैध काम किया जा रहा है।

मामला खेसरहा बांसी क्षेत्र का है, जहां हरे आमों के पेड़ों का कटान जोरों पर है। इस बारे में जब ठेकेदार से बात की गई और फल देने योग्य पेड़ों के काटने का कराण पूछा गया तो टका सा जवाब दिया गया है कि इसका परमिट उन्होंने वन विभाग की ओर से दे दिया गया है।

 

 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन विभाग के अधिकारी इसका परमिट बनाकर दे रहें हैं और इसमें वन अधिकारी पुलिस कमा रहे हैं। इस मिलीभगत के कारण खेसरहा, बांसी सकारपार के सेमरा के पास सड़क किनारे हरे आमों के बगीचे को काटा जा रहा है।

Published :  13 January 2018, 7:26 PM IST