
देश 75वां गणतंत्र दिवस (Republic Day 2024) मना रहा है। कर्तव्य पथ पर दुनिया आज भारत की बढ़ती सैन्य ताकत व समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को देखेगी। बता दें कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों चीफ गेस्ट के रूप में गणतंत्र दिवस समारोह में शिकरत करेंगे।
इन राज्यों की निकलेगी झाकियां
कर्तव्य पथ पर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मणिपुर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, राजस्थान, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात, झारखंड, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की झांकियां चलती दिखेगी। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, राज्यों की झांकियों के अलावा केंद्र सरकार के 9 मंत्रालयों की झांकियां भी गणतंत्र दिवस परेड में दिखाई देगी।
यह भी पढ़ें- पूरे देश में गणतंत्र दिवस की धूम, कर्तव्य पथ पर दिखेगा महिला सशक्तीकरण
महिला सिपाही दिखाएंगी दम
आपको बता दें कि पहली बार तीनों सेनाओं की महिला टुकड़ी परेड में मार्च करेगी। वहीं, इस साल की थीम ‘विकसित भारत और भारत-लोकतंत्र की मातृका’ रखी गई है।
Published : 26 January 2024, 9:28 AM IST
Topics : India Kartavya path Republic Day 2024 Republic Day 2024 Hindi Republic Day Parade 2024 कर्तव्य पथ गणतंत्र दिवस गणतंत्र दिवस 2024 गणतंत्र दिवस परेड