Maharajganj News: राम रस में रमने लगा महराजगंज, भक्तिमय माहौल में हो रही ये खास तैयारियां

अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नगरवासियों में हर्ष है। नगर पालिका द्वारा मंदिरों को राम रंग में रंगने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। पढें डाइनामाइट न्यूज की विस्तृत रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 19 January 2024, 5:15 PM IST

महराजगंजः अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसे लेकर नगर पालिका ने नगर के हनुमानगढी मंदिर और छठ घाट की रंगाई-पुताई और सफाई का कार्य प्रारंभ करा दिया है। इसके साथ ही महराजगंज जनपद भी प्रभु श्री राम में रमने लगा है। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार नगर के हनुमानगढी मंदिर पर सुबह से ही रंगाई, पुताई और सफाई का कार्य प्रारंभ करा दिया गया है। यही नहीं छठ घाट पर रंग रोगन का कार्य समाप्ति की ओर है। 

दीपों से जगमगाएगा नगर
अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा की झलक जनपद में भी दिखाई देगी। नगर पालिका द्वारा हनुमानगढी मंदिर पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।


यहां मंदिर की रंगाई पुताई का कार्य तेज गति से कराया जा रहा है। शहर में कई जगहों पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। 

Published : 
  • 19 January 2024, 5:15 PM IST

No related posts found.