हिंदी
ठाणे: ठाणे नगर निगम के आयुक्त अभिजीत बांगर ने मंगलवार को निकाय के नौ सहायक आयुक्तों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि शहर में दुकानों तथा अन्य प्रतिष्ठानों के साइनबोर्ड महाराष्ट्र सरकार के नियमों के अनुसार मोटे अक्षरों में मराठी (देवनागरी लिपी) भाषा में हो।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक ठाणे नगर निगम की एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि साइनबोर्ड पर मराठी भाषा का उपयोग सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी नगर निगम को दी गई है और बांगर ने इस संबंध में उच्चतम न्यायालय के फैसले का हवाला देते हुए आदेश जारी किए हैं।
विज्ञप्ति के अनुसार, उन्होंने ठाणे के नौ सहायक आयुक्तों पर उच्चतम न्यायालय के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी तय की है।
बांगर ने कहा कि मराठी (देवनागरी लिपी) भाषा में अपने साइनबोर्ड को मोटे अक्षरों में प्रदर्शित करने के निर्देश का पालन नहीं करने वाली दुकानों और प्रतिष्ठानों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।
Published : 6 December 2023, 11:00 AM IST
No related posts found.