
नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के संस्थापक, संरक्षक, पूर्व रक्षा मंत्री तथा उत्तर प्रदेश में तीन बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल के सीसीयू में भर्ती थे। मुलायम सिंह के निधन की खबर के बाद समाजवादी पार्टी समेत देश भर के राजनीतिक गलियारों में शोक छा गया है। तमाम राजनेता, पार्टी कार्यकर्ता, शुभचिंतक, समर्थक और गणनमान्य लोग मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक जता रहे हैं और श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
मुलायम सिंह यादव को उनके शानदार सियासी सफर के लिए सदा याद रखा जायेगा। देश और यूपी को अखिलेश यादव के रूप में सबसे युवा मुख्यमंत्री देने का श्रेय भी मुलायम सिंह यादव को जाता है। वे एक प्रयोगधर्मी राजनेता भी थे, जिन्होंने राजनीति में कई तरह के नये प्रयोग किये और हर जन-वर्ग को साधने की कोशिश की।
अखिलेश यादव का नाम भले ही देश में सबसे युवा मुख्यमंत्री बनने वालों की सूची में शुमार हो लेकिन उनको देश के सबसे बड़े राज्य यूपी में सत्ता के सिंहासन पर पहुंचाने में उनके पिता मुलायम सिंह यादव की बड़ी भूमिका रही।
यह भी पढ़ें: जानिये मुलायम सिंह यादव का शिक्षक से सियासत के शिखर पुरुष बनने का रोचक सफर
15 मार्च 2012 को अखिलेश ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। इससे पहले विधान सभा चुनाव के लिए मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश यादव के लिए जमकर प्रचार किया और शुरू से अंत कर चुनाव प्रचार की कमान बखूबी संभाले रखी।
2012 के यूपी विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान जब मुलायम सिंह यादव अपनी पार्टी के लिए राज्य भर में तूफानी चुनाव प्रचार कर रहे थे तब देश के वरिष्ठ पत्रकार मनोज टिबड़ेवाल आकाश ने दूरदर्शन न्यूज के लिए मुलायम सिंह यादव का यादगार इंटरव्यू किया था।
मुलायम सिंह तब बेटे अखिलेश के जबरदस्त प्रचार कर रहे थे। यह इंटरव्यू यूपी के महराजगंज में जनपद में डीडी न्यूज के लिये लिया गया था।
इस इंटरव्यू में मुलायम सिंह यादव ने साफ किया था कि इस बार यानी 2012 में यूपी की जनता समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि जहां भी वे जा रहे हैं, उनको जनता का खूब साथ मिल रहा है। इस मौके पर उन्होंने इससे पहले वाले विधानसभा चुनाव 2007 में सपा को मिली सियासी हार के कारणों का भी खुलासा किया था। तब उन्होंने कहा था सपा के खिलाफ सभी दलों के एक होने के कारण 2007 में उनको हार का सामना करना पड़ा लेकिन अब 2012 में सपा को साफ जीत मिलने जा रही है। उनकी ये बात कुछ दिनों बाद सच साबित हुई।
वीडियो साभार: दूरदर्शन न्यूज़
Published : 10 October 2022, 10:53 AM IST
Topics : Alhilesh Yadav Last Video mulayam singh yadav Mulayam Singh Yadav DN Story अखिलेश यादव अंतिम वीडियो मुलायम सिंह यादव समाजवादी पार्टी